आशा कार्यकर्ता के मरणोपरांत बेटे को मिला अनुदान राशि का चेक!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के जैतपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 137 पर कार्यरत्त आशा कार्यकर्ता स्व. मंजू देवी के देहांत के पश्चात उनके पुत्र हिमांशु कुमार सिंह को बिहार सरकार द्वारा मरणोपरांत मिलने वाली अनुदान राशि का चेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रोहित कुमार द्वारा अपने कार्यालय में दिया गया।
उक्त मौके पर उन्होंने कहा कि मंजू देवी एक कुशल आशा कार्यकर्ताओं में से एक थी। अपने कार्यों के प्रति बहुत ही वफ़ादार थी। उक्त मौके पर दर्जनों स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे।