कॉंग्रेस मनाएगी भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ!
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' की पहली वर्षगांठ बनाने का निर्णय लिया है। इसके अनुसार पार्टी 7 सितंबर को भारतवर्ष के सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन करेगी।
कब शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा?
2022 के सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया था जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल यात्रा की थी और लोगों से मुलाकात की थी। हालांकि इस दौरान राजनीतिक गलियारों में तेज हलचल भी दिखाई पड़ी थी। अलग अलग पार्टी के नेताओं के द्वारा इस पर तीखे तंज भी कसे जा रहे थे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कांग्रेस 7 सितंबर को 'भारत जोड़ो यात्रा' की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए देशभर के तमाम जिलों में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन करेगी।