चाय बनाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर! एक महिला गंभीर रूप से झुलसी!
गोपालगंज (बिहार): जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचिया गांव के एक घर में चाय बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग जाने से गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने तथा एक महिला के गंभीर रूप से झुलस जाने की खबर है।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि आग से झुलसी महिला आज रविवार को अपने रसोई घर में गैस चूल्हा पर चाय बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा और देखते ही देखते गैस सिलेंडर तक आग पहुंच गया जिससे गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग के चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। आननफानन में उक्त महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया पर चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां महिला का ईलाज सदर अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में चल रहा है। आग से झुलसी महिला की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचिया गांव निवासी दिनेश पांडेय की 40 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई है।