'मेरी मिट्टी मेरा देश' ताजपुर से ली गयी मिट्टी!
दिल्ली के अमृत वाटिका में 75000 लगेंगे पेंड!
सारण (बिहार): बीजेपी मध्य मंडल माँझी के द्वारा आज प्रखंड के ताजपुर पंचायत से मेरी माटी मेरा देश के तहत पंचायत क्षेत्र के सभी स्वतंत्रता सेनानियों के घर से मिट्टी प्राप्त की गई। वही इस दौरान बताया गया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है तथा उनका यह संकल्प भी है कि दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण होगा, जिसमें विभिन्न तरह के 75000 पेड़ लगेंगे। यह अमृत कलश दिल्ली जाएगी तथा अमृत वाटिका का हिस्सा बनेगी।
आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी 73वा जन्मदिन के उपलक्ष्य में मांझी मध्य मंडल के ताजपुर स्तिथ श्री कुंज बिहारी मंदिर पर मांझी मध्य मंडल के अध्यक्ष बबलू शर्मा के अध्यक्षता में हनुमान चालीसा, मानस पाठ अव गीता गायन करके हर्षा उल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया और प्रसाद का वितरण किया गया जिसमे निम्नलिखित लोग उपस्थित थे। भाजपा नेता शिवाजी सिंह, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह समाज, मांझी मध्य मंडल उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह, मांझी मध्य मंडल निर्वतमान अध्यक्ष मनोज प्रसाद, मांझी मध्य मंडल उपाध्यक्ष महेश प्रसाद, अनिल राम, मांझी मध्य मंडल महामंत्री निशांत राज सिंह, धीनेश्वर मिश्र, मांझी मध्य मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत ओझा, मांझी मध्य मंडल आईटी सेल अध्यक्ष अंकित सिंह राणा एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।