भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूजा शर्मा ने संसद व विधानसभा मे 33% सीटे महिलाओ के लिए आरक्षित करने के कानून को बताया ऐतिहासिक!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: देश के संसद व विधानसभाओ में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने के सरकार के निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए सारण जिला भाजपा महिला सेल के जिलाध्यक्ष माँझी निवासी पूजा शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में महिलाओं की स्थिति सुधारने का पिछले 9 वर्ष में अद्वितीय कार्य किया है और अब संसद में सीटो का आरक्षण देकर सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित किया है। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट किया और कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को 33% आरक्षण देकर नारी शक्ती वंदन अधिनियम लागू कर महिलाओं का सम्मान और ज्यादा सशक्त बनाने की ओर अहम कदम उठाए है। इसके लिए मैं उन्हें सारण जिला की बहनों एवं भारतीय जनता पार्टि, महिला मोर्चा की तरफ से ह्रदय से अभार साधुवाद प्रणाम करती हूँ। इससे दुनिया के इतिहास में मोदीजी का नाम अमर हो गया। भाजपा नेत्री ने उक्त निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री जी को मांझी विधानसभा सहित जिलावासियों के ओर से बधाई दी है।