बाइक सवार तीन अपराधियों ने पूर्व मुखिया प्रतिनिधि की बाइक लूटी!विरोध करने पर चाकू घोपा! स्थिति नाजुक!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: एकमा थाना क्षेत्र के गंजपर गांव के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने माँझी प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज गोबरही के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अलगु सिंह की बाइक दिनदहाड़े लूट ली। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने चाकू घोप कर अलगु सिंह को गंभीर रूप से घायल दिया।
घटना के बारे में बताया जाता है कि गोबरही ग्राम पंचायत राज के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि व साधपुर गांव निवासी पृथ्वीनाथ सिंह उर्फ अलगु सिंह अपने गांव से एकमा ताजपुर शाखा गंडक नहर के रास्ते अपनी बाइक से एकमा बाजार आ रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने भरहोपुर गंजपर गांव के समीप पृथ्वीनाथ सिंह उर्फ अलगु सिंह को घेर कर उनकी बाइक BR04 3284 लूट ली। विरोध करने पर अपराधियों ने चाकू घोप कर पृथ्वीनाथ सिंह उर्फ अलगु सिंह को घायल कर दिया। घटना के पश्चात पुलिस की नौकरी के लिए दौड़ रहे युवको ने तत्काल घायल मुखिया पति को उपचार के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहाँ अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। उन्होंने बताया कि घायल की हालत स्थिर बनी हुई है। आसपास के लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार लूट की घटनाएं घट रही है। एकमा थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।