नाल वादक द्वारिका यादव के निधन से कला जगत में शोक की लहर!
/// जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी प्रखंड के दाऊदपुर थाना अंतर्गत गोबरहीं टोला गांव निवासी व प्रसिद्ध नाल, ढ़ोलक व तबला वादक द्वारिका यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया। 61 वर्षीय स्व.यादव जिले के लहलादपुर प्रखण्ड के मुरारपुर गांव में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में नाल पर संगत कर रहे थे इसी दौरान उन्हें हृदयाघात हुआ। बाद में इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
स्व. यादव को दो पुत्र व दो पुत्री हैं जिनकी शादी हो चुकी है। गुरुवार को स्थानीय डुमाईगढ़ घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हो गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र राजेश यादव ने दी। स्व. यादव की शव यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग व कलाकार आदि शामिल हुए। उनके निधन की खबर मिलते ही कला जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सोशल मीडिया के माध्यम से उनको जानने वाले कलाकार उन्हे श्रद्धांजलि देते हुए वादन के क्षेत्र के लिए उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया।
आपके बतातें चले कि स्व. यादव कोलकाता, मुम्बई, दिल्ली, आसाम तथा पंजाब आदि देश के विभिन्न टीवी चैनलों पर अलग अलग गायक कलाकारों के साथ संगत कर अपनी कला का प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई थी। प्रसिद्ध ब्यास पुलिस राय, जलेश्वर सिंह,रामनायण सिंह, भीम यादव बताय, परशुराम ब्यास, रामेश्वर गोप, युवा तबलावादक प्रिंस कुमार पाण्डेय, साहेब गिरि, राधेश्याम यादव आदि ने स्व. यादव को महान समाजसेवी व प्रसिद्ध तबला वादक बताया।