नहर होने के बाबजूद सूख रही धान की फसल, किसान परेशान!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जहाँ नहर हो उस क्षेत्र को धान का कटोरा कहा जाता है, जबकि इस वर्ष बारिश ना के बराबर होने से किसान परेशान है। धान के खेतों में दरार पड़ जाने से सूखे पड़े नहरों में पानी नही होने से इस क्षेत्र में लोग अब मायूस हो रहे हैं।
लोगों का कहना है कि एक तो इंद्र भगवान साथ नही दे रहे हैं, वही दूसरी तरफ सरकार भी किसानों पर ध्यान नही दे रही है। अब तो धान की फसल सूख रही है। जून से अब तक नहर में पानी नहीं चला।
माँझी प्रखंड के गोबरही गाँव मुख्य नहर किनारे के किसान दोहरी मार झेल रहे हैं।बरसात नही होने के चलते दर्जनों गांवों के किसान परेशान हैं। लगभग चार सौ एकड़ धान की खेती प्रभावित है। बुजुर्गों का कहना है कि एक सप्ताह बारिश नहीं हुई तो धान की फसल पूर्णतया बर्बाद हो जाएगी। किसानों ने जनहित में नहर को क्षमता के अनुरूप चलाने की मांग की है।