सप्तऋषि महामण्डल ने बंधे बालाजी मंदिर में वितरित किए निःशुल्क तिरंगे!
झुझुनूँ (राजस्थान) संवाददाता सुरेश सैनी: सप्त ऋषि महामंडल के निशुल्क तिरंगा अभियान के तहत रविवार को बंधे के बालाजी मंदिर प्रांगण में भाजपा युवा नेता बबलू चौधरी एव भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा के मुख्य आतिथ्य में तिरंगे झंडे वितरित किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा अभिमान कार्यक्रम के अन्तर्गत सप्त ऋषि मंडल के तत्वावधान में झुंझुनू विधानसभा के युवा नेता बबलू चौधरी व भाजपा नेता कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में मंदिरों के पुजारियों को मंदिरों पर लगाने के लिए तिरंगे झंडे भेंट किए गए।
इस मौक़े पर बबलू चौधरी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देशवासियों को एक उत्सव के रूप में एक त्योहार के रूप में मनाना चाहिए और अपने आसपास के घरों में लोगों को प्रेरित करके सभी घरों पर झंडे लगाने चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता कमल कांत शर्मा ने कहा कि देश के हर घर पर तिरंगा लगाने से हर व्यक्ति में देश भक्ति की सच्ची भावना उत्पन्न होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तिरंगा आज पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है। कमल कान्त शर्मा ने बंधे के बालाजी मंदिर पर झंडा लगाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया व आसपास के मंदिरों में जाके तिरंगा झंडा मंदिरों के ऊपर लगाया।
इस अभियान की शुरुआत सप्त ऋषि महा मंडल के कोषाध्यक्ष व भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राकेश सहल ने की। उन्होंने बताया कि सप्त ऋषि महामंडल ने अभी तक 700 से अधिक तिरंगे झंडे झुंझुनू शहर में वितरण किए हैं और मंदिरों व घरों के लिए जो लोग तिरंगे ले जाना चाहते है उसके लिए संपर्क सूत्र दिए हुए है। सहल ने बताया कि जोशी गट्टा पर चन्द्र प्रकाश जोशी से कोई भी इच्छुक व्यक्ति महंत व पुजारी मंदिर व घर पर पर लगाने हेतु या किसी संस्था में लगाने के लिए जोशी गट्टा बालाजी मंदिर से पराप्त कर सकते हैं। इस मौक़े पर सप्त ऋषि मंडल के उपाध्यक्ष सीपी जोशी, विकास पुरोहित, सचिव अनिल जोशी, सुनील मोरवाल, चनाना सरपंच चरण सिह, कल्पित जगनानी, विनय पुरोहित, अमित भीमसरिया, नीतेश बँका, महेश कुमावत, बजरंग शेखावत, सौरभ पंसारी, आकाश गाड़िया, अभिषेक सराफ़, प्रतीक पंसारी, जितेंद्र ढेढ़िया, मनीष टीबरा, गौरव खण्डेलिया सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य जन मौजूद थे।