सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत!

सारण (बिहार) संवाददाता संजय पाण्डेय: माँझी प्रखंड क्षेत्र के जैतपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में बीती रात सर्पदंश से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति लक्ष्मीपुर गाँव निवासी स्व.लाली सिंह के 68 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह उर्फ काका बताये जाते है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृत सुरेंद्र सिंह भोजन करने के बाद बरामदे में चौकी पर सोए थे। तभी अचानक एक जहरीला सांप उनके बिस्तर पर चढ़ गया और उन्हें डंस लिया। सांप के डसते ही उनकी तबियत बिगड़ गई। बाद में अनान-फानन में परिजनो ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा लेकर गए जहाँ चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वाहन सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी। वही पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। पत्नी शारदा देवी का रो-रो कर बुरा हाल बना है। पंचायत के पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह उर्फ जई सिंह ने बताया कि मृतक काफी मृदभाषी व व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। वे गांव पर ही खेती किसानी का काम कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो पुत्र है।