ताजपुर दाहा नदी के निकट सरकारी जमीन पर अतिक्रमण! प्रशासन ने लिया संज्ञान!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के ताजपुर में दाहा नदी के समीप भूमि विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। गनीमत है कि इस पर प्रशासन की भी नजर पड़ गयी है।
माँझी के अंचलाधिकारी धनंजय कुमार के अनुसार जांच के क्रम में ऐसा प्रतीत हुआ है कि दाहा नदी के पर बने नए पुल के उत्तर पूर्व क्षेत्र में कुछ लोगों के निजी जमीन के ऊपर गैर मजूरउआ मालिकान जमीन को अतिक्रमण कर भवन निर्माण कर लिया गया है। वहीं अब जांच के बाद अवैध कब्जा जमाने वाले सभी लोगों पर कानून कार्रवाई की जाएगी।
वहीं माँझी थाना प्रभारी अशोक दास ने आज शुक्रवार को घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शांति पूर्ण माहौल में जमीन की मापी जोखी हो रही है। वहीं बैठक में थाना प्रभारी व उपस्थित गणमान्य लोगों के समक्ष ग्रामीणों ने भी अपना विचार व्यक्त किया। हालांकि अंचलाधिकारी ने बताया कि मापी एक दिन और करानी पड़ेगी।
उक्त मौके पर पूर्व मुखिया सूरेन्द्र सिंह, नगु सिंह, शैलेश यादव, मुखिया मनीष कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख राम किसुन सिंह, जदयू नेता सुनील सिंह व पूर्व मुखिया जय प्रकाश महतो सहित इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे।