4 नाबालिक सहित 6 बाइक चोर, चोरी के 6 बाइक के साथ गिरफ्तार!
पटना (बिहार): पटना पुलिस ने सात बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के छह बाइक भी बरामद किए हैं। वहीं गिरफ्तार चोरों में 4 नाबालिग भी शामिल हैं। अब पटना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाइक चोरी की बढ़ती घटना को देखते हुए पटना पुलिस बाइक चोरों पर विशेष नजर रख रही है।
जानकारी के अनुसार रूपसपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रूपसपुर से चोरी की बाइक के साथ छह चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बाइक चोर सूरज कुमार की निशानदेही पर बिहटा, मनेर और रानियातलाब में छापेमारी कर चोरी की 6 बाइक भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रूपसपुर से चोरी के बाइक के साथ सूरज को गिरफ्तार किया गया था जो बाइक चोरी कर मनेर बिहटा और रनियातालाब में सस्ते दामों में बिक्री करने की बात स्वीकार किया है। इस आधार पर छापेमारी कर चोरी की सात बाइक के साथ एयाज को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही चार नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बाइक चोरों के खिलाफ ये अभियान जारी रहेगा।