माँझी पीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: बिहार राज्य चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा एवं फैसलेटर ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। वहीं संयुक्त रूप से अपनी मांगों से सम्बंधित एक ज्ञापन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा।
आशाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार जब तक सभी मांगों को मान नही लेती तब तक हमारी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उनका कहना है कि लोगों के दरवाजे पर जाकर सर्वे करना, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना, गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए स्वास्थ्य पहुंचाना समेत अनेक कार्य करना पड़ता है। कोरोना काल में भी हमलोग ने जान की परवाह किये बगैर अपनी ड्यूटी करती रही। कई आशा दीदियों की मौत हो गई। सरकार पूरी कठोरता से हमारी सेवा तो ले रही है। इतना कठिन परिश्रम कराने के बावजूद भी हमें मात्र एक हजार रुपए मानदेय मिलता है।
आशा सरकार से अपनी मानदेय 25 हजार रुपए करने की मांग कर रही थी। इस मौके पर झुनिया देवी, सुनीता देवी, सुधा देवी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, इंदु देवी, अनीता देवी ,गीता देवी आदि दर्जनों आशा मौजूद थी।