रालोजपा उपाध्यक्ष देव कुमार सिंह का ताजपुर में हुआ भव्य स्वागत!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के ताजपुर पंचायत के ताजपुर के पूर्व मुखिया व स्वतंत्रता सेनानी स्व. कपिल देव सिंह पौत्र व पूर्व बीडीसी प्रत्याशी अजय सिंह उर्फ मंटू सिंह के निजी आवास पर आज रविवार को रालोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देव कुमार सिंह को गर्मजोशी के साथ स्वागत कर सम्मानित किया गया।
उक्त सम्मान समारोह में उन्हें फूल माला पहना कर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता माँझी प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख रामा किशुन सिंह ने किया। इस क्रम में प्रोफेसर जनार्दन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ताजपुर की धरती पर मुख्य अतिथि का हार्दिक स्वागत है। आज राजनीति दिग्भ्रमित हो रही है। परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश व राजनीति सही दिशा प्राप्त कर रही है। यही कारण है कि आज लोजपा के दोनों गुट मोदी के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में खुलकर मदद की जायेगी।
वहीं मुख्य अतिथि देव कुमार सिंह ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में मुझे बड़े बड़े राजनीतिज्ञों द्वारा दबाने का प्रयास किया गया। मैं रामजन्म भूमि आंदोलन में 19 दिनों तक जेल में रहा हूँ। मुझे सारण की धरती से काफी लगाव रहा है। आप सभी हमारा साथ देंगे तो हम यहाँ के लिए बहुत कुछ करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में देश के हित मे नरेन्द्र मोदी ही तीसरी बार प्रधानमंत्री होंगे।
उक्त मौके पर अरुण सिंह, अधिवक्ता अजय सिंह, केशव सिंह, धनंजय पांडेय, बशिष्ठ सिंह, उमेश सिंह, पेशकार सिंह, मोहित सिंह युवा नेता, हरेंद्र सिंह व्यास, अरुण सिंह व गौतम सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।