माँझी में चला भाजपा का जनसंपर्क अभियान!
सारण (बिहार): माँझी मध्य मंडल के भाजपा अध्यक्ष बबलू शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माँझी प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्य मंडल के दर्जनों टोलों जैसे माँझी चट्टी, ब्लॉक, चैनपुर, शनिचरा बाजार, थाना बाजार आदि जगहों पर घर-घर जाकर मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ साथ आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके पक्ष को मजबूत करने का भो आग्रह किया। जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंगद प्यारे, प्रशांत ओझा, अंकित राणा, निशांत राज सिंह आदि मौजूद थे।