पूजा शर्मा के नेतृत्व में चला भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान!
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश सिंह: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, सारण जिलाध्यक्ष पूजा शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को महाजनसंपर्क अभियान के तहत छपरा कचहरी विधि मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 9 साल बेमिसाल पूरे होने पर पत्रक, बुकलेट, किट सैकड़ों अधिवक्ताओं के बीच वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बब्लु मिश्रा, महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष विनीता श्रीवास्तव, शारदा देवी, सुनीता कुमारी, महामंत्री निभा कुमारी, मंत्री अल्पना, सुनीता देवी, विधि मंडल के संयोजक मनोज जी, महामंत्री सत्रुधन भक्त, नगर अध्यक्ष राजेश फैशन, मंडल महिला मोर्चा ममता मिश्रा, अजित स्वर्णकार, विक्की श्रीवास्तव आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।