ट्रॉली बैग में मिला जमीन कारोबारी का शव!
मचा हड़कंप!

सिवान (बिहार): सिवान से सड़क किनारे ट्रॉली बैग में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने की सनसनीखेज मिली है। उक्त घटना के पश्चात लोगों के बिच हड़कंप मच गया है। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा की बताई जाती है जहाँ सड़क किनारे काफी देर से एक ट्रॉली बैग लाबारिस अवस्था मे पड़ा हुआ था।
स्थानीय लोगों ने जब ट्रॉली बैग को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा तो ट्रॉली बैग को खोलकर देखा तो होश उड़ गए। बैग में एक शव था। वही यह खबर आग की तरह फैल गयी। इसके बाद इस घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी गई। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं है।
मृतक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी 65 वर्षीय हरे कृष्ण तिवारी के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार वे जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे।
घटना को लेकर हरे कृष्ण तिवारी के बेटे मिथिलेश तिवारी ने बताया कि कल रविवार को बाइक पर दो लोग आये थे, जिनके साथ वे घर से निकले थे और आज उनका शव मिला है। आये लोगों ने कल शाम को दो अज्ञात लोगों पिता को 10 हजार रुपये दिये। पिता जी ने पैसे अपनी बेटी को दिए तथा दोनों लोगों के साथ मोटरसाइकिल से निकल गये। इसके साथ ही सोमवार सुबह सूचना मिली कि उनका शव ट्रॉली बैग में है। जमीन की खरीद-बिक्री में पैसे के लेनदेन को लेकर उनका कई लोगों से विवाद भी चल रहा था। अब यह हत्या कैसे हुई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि ''मेरे पिता मेरी बहन के पास रहते थे। वो गांव में जमीन का छोटा मोटा कारोबार करते थे। मां भी उनके ही साथ बहन के घर पर रहती है। वह 2 महीने से नागपुर में अपने रिश्तेदार के घर पर थी।
इस संबंध में महाराजगंज थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा है कि ''पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या कैसे हुई इसकी जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल साफ़ देखा जा सकता है कि मृतक के शरीर में कहीं भी चोट या खून का कोई निशान नहीं है। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि कोई जहरीला पदार्थ देकर उनकी हत्या की गई है।'' मृतक के बेटे ने बताया कि, ''जमीन की खरीद-बिक्री में पैसे के लेनदेन को लेकर उसका कई लोगों से विवाद चल रहा था.''