मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम पर माँझी विधानसभा के कोहरा में चलाया गया जनसंपर्क अभियान!
मोदी को दुबारा पीएम बनाने की हुई अपील!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा नेताओं ने माँझी विधानसभा के कोहरा बाजार सहित अन्य पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
भाजपा के वरीय नेता व माँझी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हेमनारायण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर कैम्पेन कर 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम कर ग्रामीणों को 9 साल बेमिसाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की पत्रक वितरण कर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं नेताओं ने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। 9090902024 टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करा कर लोगों से अपनी प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ सिंह के साथ जय किशोर सिंह, शम्भू कुशवाहा, अविनाश ओझा व उमाकांत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक कार्यकर्ता उपस्थित थे।