ताजपुर में दहा नदी पर बना पुल हुआ भयावह! पुनः निर्माण की उठी माँग!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: बिहार सरकार पुल निर्माण निगम द्वारा माँझी प्रखंड के ताजपुर में दहा नदी पर बने पुल का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा 14 फरबरी 2010 को किया गया था। महज तेरह सालों में पुल की स्थिति बहुत ही भयावह हो चुकी है।
इस संदर्भ में ताजपुर के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि छपरा-ताजपुर-दरौली पथ लगभग तीन साल से बड़े चार पहिए वाहनों को आने जाने पर पुल निगम द्वारा रोक लगा दिया गया है, जिससे लगभग व्यापारी वर्गों को सिवान से माल भाड़े कर दोगुना दाम देना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग दो तीन दर्जन से अधिक गांवों के महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही जद यू नेता सुनील सिंह ने कहा कि इसमें आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इसको कुल निर्माण राशि 2010 मे 710.37 लाख रुपये थी। वहीं जन प्रतिनिधियों के साथ साथ ग्रामीणों ने भी जिला प्रशासन से अविलंब पुल निर्माण करवाने की मांग की है।
उक्त मौके पर मनोज सिंह, चंदन सिंह, प्रोफेसर जनार्दन सिंह, अधिवक्ता अजय सिंह इत्यादि दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।