सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने पति व पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की!
सारण (बिहार): सोमवती अमावस्या पर्व के अवसर पर मांझी के प्रसिद्ध राम घाट पर पूजा-अर्चना के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगीं रही। अहले सुबह से ही महिलाएं मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुँच रही थी। महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना कर तथा उसके तना में 108 बार सुत लपेटकर अपने परिवार की सुख, शांति व समृद्धि के साथ ही पति व पुत्र के दीर्घायु की कामना की।
पंडित मनोज पाठक ने बताया कि शास्त्रों में इस व्रत का खास महत्व है। सोमवती अमावस्या का हिन्दू धर्म मे विशेष महत्व होता है। वही सावन की दूसरी सोमवारी पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों में भोले नाथ पर जलाभिषेक को लेकर उत्साह चरम पर रहा। श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र सरयू नदी में स्नान के बाद जल लेकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर सुख-शांति की कामना की। भक्तों के हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंजते रहे।
मांझी के ऐतिहासिक बाबा मधेश्वर नाथ डुमरी बरेजा शीतलपुर जैतपुर ताजपुर बंगरा दाउदपुर कोहड़ा बरवां आदि मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाअर्पण किया। ऐसा कहा जाता है कि सावन की सोमवारी पर भगवान महादेव की पूजा अर्चना करने पर पुण्य मिलता है।