हस्ताक्षर अभियान से बिहार बदलने का ऐलान!
लाठी-गोली की सरकार को बिहार देगा कलम से जवाब!: डब्लू सिंह
सारण (बिहार): भाजयुमो बिहार द्वारा महागठबंधन सरकार के खिलाफ हर शहर, गाँव में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं यह हस्ताक्षर अभियान आज शुक्रवार को छपरा थाना चौक पर आयोजित की गई है। आपको बता दें कि यह हस्ताक्षर अभियान बिहार सरकार के नीतियों के खिलाफ चलाई जा रही है जिसमे सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हो रहे है।
अभी इस हस्ताक्षर अभियान क्रायक्रम में भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह भी शामिल हो चुके है। वहीं इनके साथ जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार, तरैया विधायक जनक सिंह, छपरा के माननीय विधायक सीएन गुप्ता, बनियापुर विधानसभा के नेता अजीत सिंह सहित भाजपा व भाजयुमो के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी मौजूद है।