छत पर बंदर ने दो लोगों को काट कर किया लहूलुहान!
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के नरपलिया में एक अजीब घटना हो गयी। बताया जाता है कि गुरुवार की रात गर्मी के कारण कुछ लोग अपने छत पर सो रहे तभी उनलोगों पर आतंकी बंदरो ने हमला बोल दिया। इस दौरान आतंकी बंदर ने दो लोगों को बुरी तरह काटकर किया जख्मी कर दिया है। दोनों जख्मी लोगों को लहूलुहान स्थिति में माँझी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है! दोनों ब्यक्तियों की पहचान प्रखंड क्षेत्र के नरपलिया निवासी प्रभु साह तथा नावेद अंसारी के रूप में हुई है।