पटना में कल डॉ कविता परिहार डॉ भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान से होंगी सम्मानित!
/// जगत दर्शन न्यूज
नागपुर (महाराष्ट्र): उत्कर्ष बहुउद्देशीय संस्था की संस्थापक अध्यक्षा एवं नारी शक्ति वुमन एम्पावर की महाराष्ट्र अध्यक्षा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्षा, लेखिका कवियत्री, कहानीकार, समाज सेविका डॉ कविता परिहार का बिहार विधान परिषद सभागृह में डा भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान से कल 16 जुलाई 2023 रविवार को सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं महिला उत्थान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ बेटी को स्वावलंबी बनाओं गृह उद्योगो के लिए प्रेरित करना साक्षरता अभियान, स्वास्थ्य अवेयरनेस कैंप आदि कार्यों को मद्देनजर रखते हुए प्रदान किया जा रहा है।
यह सम्मान बिहार के अनेक जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों एवं राजनीतिक नेताओं के नेतृत्व में प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम का विशाल आयोजन बिहार पटना विधान परिषद में किया जा रहा है। इस उपलब्धि पर जगत दर्शन न्यूज के साथ एक वार्ता में उन्होंने सम्मान कमेटी के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान अनेकों महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत साबित होगा। वहीं इस अवसर पर शिक्षक बी के भारतीय, कवियित्री रति चौबे, शिक्षक व कवि बिजेन्द्र कुमार तिवारी आदि सैकड़ो लोगों ने शुभकामनाएं व्यक्त किया है।