भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का लिया गया शपथ!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: एकमा नगर पंचायत के मधुर आशियाना विवाह भवन में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन नगर पंचायत के पूर्व प्रतिनिधि प्रदीप कुमार पप्पू सिंह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को भाजपा नेता गौरव सिंह किशन द्वारा अंग वस्त्र प्रदान सम्मानित किया गया। तत्पश्चात श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर सांसद द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया।
इस कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह ने अपने भाषण के क्रम में प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा किया। उन्होंने गांव-गांव तक सभी आम जनता के बीच जाकर मोदी के नीतियों को पहुंचाने पर बल दिया। भाजपा नेता प्रमोद सिंह सिग्रीवाल, हेम नारायण सिंह व गौरव सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए।
महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी अपने भाषण के क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये जा रहे प्रयासों व कार्यों का चर्चा किया, जिसमें उजला योजना, किसान निधि योजना एवं महिला सशक्तिकरण पर अधिक बल दिया।
उक्त मौके पर भाजपा नेता सुदामा तिवारी, हेम नारायण सिंह, चैतन्य नारायण सिंह, प्रमोद सिंह सिग्रीवाल व रोहित कुमार सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।