माँझी नगर पंचायत के राजद अध्यक्ष बने असलम! लोगों ने दी बधाईयाँ!
सारण (बिहार) बी के भारतीय: माँझी नगर पंचायत से राजद के अध्यक्ष पद पर मोहम्मद असलम के मनोनयन हुआ है। राजद कार्यकर्ताओं के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दिया है। इनमें मुख्य रूप से माँझी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू यादव व मोहम्मद परवेज सहित सैकड़ो लोगों ने उन्हें बधाई संदेश दिया है।
नगर पंचायत के राजद अध्यक्ष मोहम्मद असलम ने कहा कि माँझी नगर पंचायत के वार्ड नम्बर दस के वार्ड पार्षद के पद पर रहते हुए मैंने जनता के मन की आवाज सुनी है और बिना कोई लोभ- लालच के अपने वार्ड में विकास का कार्य किया है। हमने अत्यंत पिछड़े नहीं बल्कि आम गरीबों की आवाज सुनी है। यही कारण है कि उन्हें गरीबों की आवाज बुलंद करने की हैसियत परख कर सारण राजद अध्यक्ष सुनील यादव ने यह जिम्मेवारी दी है।