खेत मे बह रहा नाली का पानी! 15 वर्षो से बर्बाद हो रहा है फसल!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के ताजपुर कोइरी टोली में नाली तो जरूर बनी है लेकिन जल निकासी के लिये पर्याप्त जगह नही होने के कारण ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। मुहल्ले में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सिर्फ इतना ही नहीं नाली का पानी खेतो में लोग गिराने को मजबूर है जिससे सालों बार सब्जी की फसल भी बर्बाद होती रही है। फिलहाल नाले का पानी कन्हैया साह के खेत मे गिर रहा है जिसके कारण वे भी तीन वर्षों से खेती नही कर पा रहे है। सिर्फ इतना ही नहीं इनके खेत के अगल बगल के खेत करीमन महतो व बीरेंद्र महतो सहित दर्जनों लोगों के खेतों में भी जलजमाव हो होता रहता है जिससे फसल बर्बाद हो जाती है।
ग्रामीण परेशान है कि शिकायत करें भी तो किससे करें। यहां कोई किसी का सुनने वाला नही है। ताजपुर जन प्रतिनिधियों का गढ़ होते हुए भी अभी तक यह क्षेत्र विकास से वंचित है। मुखिया व जिलापार्षद के साथ साथ विधायक व सांसद का भी ध्यान नही गया है इस समस्या पर। इस क्षेत्र के खेतों में लगभग 150 से भी अधिक घरों के नाली का पानी गिरता है। चिंता तो उन्हें है जिनके फसल बर्बाद होते है।
इस कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी यहां वहां जमा हो जाता है और ग्रामीणों को सड़े पानी के दुर्गंध से परेशानी होती है। घरों के आस-पास गंदा पानी एकत्रित होने से बच्चे भी परेशान होते है, क्योंकि उन्हें खेलने के लिए कोई जगह नहीं मिलती।
ग्रामीणों ने कहा कि आज तक किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा है, जिसके चलते यहां रह रहे लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।