शास्त्री गौरव पुरूस्कार 2023 से अर्जुन सिंह परिहार को किया गया सम्मानित!
नागपुर (महाराष्ट्र): ऑल इंडिया शास्त्री प्रोग्राम द्वारा कमला नेहरू महाविद्यालय नागपुर में मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ वेद प्रकाश मिश्रा रहे। वहीं डॉ सागरखादी वाला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशेष अतिथि के रूप में अभिजीत बंजारी, गिरीश पांडव, डॉ कुमार (डायबिटीज विशेषज्ञ) एवं रमन पैगवार उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में कुछ गिनी-चुनी प्रतिभाओं को "शास्त्री गौरव सम्मान" 2023 से सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय बॉलीबॉल खिलाड़ी श्री अर्जुन सिंह परिहार को भी "शास्त्री गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर अर्जुन सिंह परिहार ने फोरम के प्रति आभार व्यक्त किया।