एमजीपीपी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार गिरि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन विस्तार समीक्षा व सूची उपलब्ध कराने हेतु जारी किया सख्त निर्देश!
पटना (बिहार): मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार गिरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी विस्तार हेतु सख्त निर्देश दिया है। ये भी बताते चले कि जिला स्तरीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के लिए अलग अलग दिशा निर्देश जारी करते हुए दो बिंदुओं पर जिले के लिए 15 दिन और 60 दिन तथा प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से उन्हीं दो बिंदुओ पर बिंदुवार क्रमशः तीन महीने (90 दिन) और छह महीने (180) का निर्देश दिया है।
इसके लिए उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन विस्तार हेतु प्रत्येक दो दिन बाद प्रदेश अध्यक्ष से समीक्षात्मक वार्तालाप करने की भी सख्त हिदायत दी है। वहीं इससे स्पष्ट होता है कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार गिरि ने बिहार में जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन विस्तार को युद्धस्तर पर धरातल पर उतारने के लिए कमर कसते हुए दिख रहे हैं। वहीं उन्होंने पंचायत, प्रखंड, जिला, मंडल, प्रमंडल और प्रदेश स्तर पर कुल 51 सदस्यी कमेटी गठित करने का प्रारुप पास किया जिसमें 33 पदाधिकारी और 18 कमेटी के कार्यकारणी सदस्य होगें। प्रदेश अध्यक्ष बिहार श्री गिरी ने उपरोक्त समयावधि में कार्य पूरा कर पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है।