राजद कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने कहा-
विधायक श्रीकांत यादव अब होंगे महाराजगंज के सांसद!
सारण (बिहार): राजद का विधान सभा स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन एकमा विधान सभा के विधायक श्री कांत यादव के आवसीय परिसर में रविवार को सम्पन्न हो गया। उक्त सम्मेलन की अध्यक्षता रामलाल यादव व संचालन मनान खान ने किया। इस दौरान एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की रीढ़ की तरह होते हैं। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु वह हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं के सम्मान पर वह कभी भी आंच नहीं आने देंगे। इतना कहते ही कार्यकर्ताओ में जोश उमड़ पड़ा व तालियां भी खूब बजी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की मन लगा कर तैयारी करने की भी अपील की। इस कार्यक्रम में उन्होंने एकमा विधानसभा क्षेत्र के एकमा, लहलादपुर व मांझी प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। वहीं विधायक श्रीकांत यादव को आगामी लोकसभा चुनाव में महाराजगंज संसदीय सीट से राजद प्रत्याशी के रूप में देखने की कार्यकर्ताओं ने इच्छा जाहिर कर पार्टी हाईकमान से निवेदन किया।
उक्त सम्मेलन को माकपा नेता अरुण कुमार, राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव, अवधेश यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष वकील यादव, राजकुमार यादव, आलिम मियां, राम अशीष यादव, उर्मिला यादव, अशोक राय, असलम अंसारी, विपिन शर्मा, जितेन्द्र यादव, मदन राय, शकील अहमद, देवनाथ यादव, जिला पार्षद अख्तर अली, लुकमान अंसारी, मकसुदन राम, रवि रंजन कुमार, रमाशंकर महतो, जितेन्द्र सिंह, रवि महतो, गुलाबचंद राय, शैलेंद्र मांझी, अजीत कुशवाहा, संजीव गिरी, जितेन्द्र राम, वकील राम, सतीश कुमार यादव, रितेश पटेल, श्री भगवान राय आदि ने भी संबोधित किया।