दो अपराधियों के घर की गई मिसाली कुर्की जप्ती!
गोपालगंज (बिहार): बथुआ बाजार सोना लूटकांड के फरार अपराधियों में 2 के घर की मिसाली कुर्की जप्ती की गई। हथुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को फुलवरिया थाना कांड संख्या 44/23 दिनाँक 04-02-23 धारा 395/397 ipc और 27 आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त मनीष यादव (पिता ललन चौधरी घर-भगवान टोला थाना उचकागांव) और मुहम्मद खालिद (पिता साहेबजान मियाँ घर-बड़की बगही,थाना हथुआ) दोनों जिला गोपालगंज की मिशाली कुर्की की गई।
गोपालगंज पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया जाता है कि मनीष यादव एक दुर्दांत अपराधी है, जिसके द्वारा सिवान के अर्चना ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियार के बल पर 2021 में जुलाई माह में डकैती किया गया था और बथुआ बाज़ार में भी 04 फरवरी 2023 को हथियार के बल पर गुप्ता ज्वेलर्स में डकैती अपने अन्य 05 साथियों के साथ किया गया था। मनीष यादव पर 2016 में एक लूट का भी केस मीरगंज थाना में है।