Homeशिक्षाकेंद्रीय विद्यालय के मौसम ने लहराया परचम! छत्तीसगढ़ शिक्षा केंद्रीय विद्यालय के मौसम ने लहराया परचम! BKB News Broadcasting Saturday, May 13, 2023 केंद्रीय विद्यालय के मौसम ने लहराया परचम! मौसम सिंह परिहार /// जगत दर्शन न्यूज़ बिलासपुर (छत्तीसगढ़): माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 12वीं क्लास (हायर सेकेंडरी) का रिजल्ट जारी किया जिसमें शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 12वीं क्लास में सफल हुए छात्रों को बधाई दी। इस साल परीक्षा में कुल 2 लाख 87 हजार 673 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 79 फीसदी छात्र पास हुए। 12वीं क्लास में लड़कियों ने एक बार फिर से बाजी मारी है। केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर में पढ़ने वाले मौसम सिंह परिहार ने परीक्षा में 12वीं (विज्ञान+गणित) में 89.22% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, स्कूल और अपने जिले का नाम रौशन किया है। जानकारी के अनुसार मौसम जेईई मेंस में भी 94.22 अंक अर्जित कर परचम लहराया है। मौसम ने बताया कि वह आईआईटी में दाखिला लेकर सूचना और प्रद्योगिकी में क्रांति लाना चाहता है। मौसम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, माता-पिता व गुरुओं को दिया है। बता दें की मौसम के पिता यजुवेंद्र परिहार रेलवे में टीटीई हैं और माता विजयश्री परिहार गृहणी हैं। और अधिक के लिए चुनें छत्तीसगढ़ शिक्षा Newer Older