फौजी रूपेश सिंह का शव पहुँचते ही मचा कोहराम!
3 वर्षीय मासूम पुत्र ने दिया मुखाग्नि!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के साधपुर गांव के स्वर्गीय लाल बाबू सिंह के एकलौता 32 वर्षीय फौजी पुत्र रुपेश कुमार सिंह एवं रिविलगंज प्रखंड के मुकरेरा गांव निवासी राजू सिंह के 18 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत के पश्चात क्षेत्र गमगीन हो गया है। वहीं आज शुक्रवार को दोपहर जब फौजी रूपेश कुमार सिंह का शव उनके पैतृक गाँव साधपुर मे पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी ऋचा सिंह के चीत्कार से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। तिरंगे में लिपटे शव को देख किसी के भी आँसू थमने का नाम नही ले रहे थे। अंत में रूपेश सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम दाह संस्कार क्षेत्र के डूमाईगढ़ घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके तीन वर्षीय मासूम पुत्र कृष्णा सिंह ने दिया।
उनके शव यात्रा में दानापुर मिलिट्री के सैनिको के साथ मुखिया सुनील सिंह, पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह, पूर्व मुखिया पति पृथ्वी नाथ सिंह उर्फ अल्गु सिंह, सुनील सिंह, सरपंच भरत सिंह, फौजी मुरारी सिंह व निरंजन सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
बताते चले कि आज ही रूपेश सिंह के माँ का भी श्राद्ध कर्म था। माँ के श्राद्ध कर्म में आए एकलौते फौजी पुत्र रूपेश सिंह व उनके साले की कल गुरुवार को सिवान जिले के हुसैनगंज में बाइक व पिकअप के भीषण टक्कर में मौत हो गयी थी।