चला सघन वाहन जांच अभियान!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण के आरक्षी अधीक्षक के आदेश का पालन करते हुए दाऊदपुर थाना क्षेत्र एएसआई शम्भू सिंह द्वारा अपने दल बल के साथ ताजपुर-एकमा सड़क पर सरयूपार के निकट गहन वाहन जाँच अभियान चलाया गया, जिसमें गाड़ियों के कागजात के साथ साथ अवैध हथियार भी चेक किए गए। बताया जाता है कि यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। उक्त मौके पर दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद थे।