मनरेगा के द्वारा मजदूरों को किया गया सम्मानित!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर प्रखंड के मजदूरों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मजदूरों के साथ साथ मनरेगा कर्मियों को भी अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा कि मजदूर ही देश के कर्ण धार है। सभी लोगों को अच्छे तरह से मजदूरों के साथ व्यवहार करना चाहिए। मनरेगा अंतर्गत सभी कार्य करने वाले मजदूरों को सही समय पर भुगतान कर दिया जाता है, जिससे मजदूरों में काफी खुशी नज़र आ रही है। उक्त मौके पर दो दर्जन से अधिक मजदूरों के साथ दर्जनों कर्मी मौजूद थे।