एक सुनहरे कल की ओर बढ़ते कदम :पायल पटेल
"दिव्यालय एक व्यक्तित्व परिचय" में हुआ साक्षात्कार!
अतिथि: पायल जी
होस्ट:- किशोर जैन
रिपोर्ट-: सुनीता सिंह " सरोवर "
///जगत दर्शन न्यूज़
बेतिया (बिहार): नारी लज्जाशीलता इसका आभूषण है। ये सदैव दया, विनम्रता से परिपूर्ण होती है। जब यह नारी व्यवसायी हो तो स्वयं विशिष्ट चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करती है लाज। दिव्यालय परिवार अपनी व्यक्तित्व परिचय कुछ बातें चंद यादें नई पुरानी मे आपको मिलवा रहा है एक व्यवसायी नारी पल्ल्वी जी से।
किशोर जैन द्वारा पूछे प्रश्न का जबाब देते हुए...
प्रश्न: पायल जी आप हिंदुस्तान में कहाँ से है?
जवाब: मैं उड़ीसा के एक छोटे से गाँव की रहने वाली हैं।
प्रश्न: आपकी शिक्षा दीक्षा कहाँ से हुई?जवाब: मेरी प्रारंभिक से लेकर स्नातक तक की शिक्षा उड़ीसा से ही पूर्ण किया है।
प्रश्न- आपके मन मे व्यवसाय करने का खयाल कैसे आया?
जवाब: पढ़ाई के साथ- साथ ही मैंने औरतों के महावारी से संबंधित समस्याओं पर गाँव में घर- घर जाकर महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करना शुरू कर दिया था। दूर दराज के गाँव में जहाँ आज भी औरतें मासिक धर्म के दौरान राख, सूखे पत्ते या फिर कपड़े का इस्तेमाल करती हैं, मैंने सेनेटरी पैड के कार्य की शुरुआत कर सस्ता और सुगम बनाया जिसे पाॅंच सालों तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
प्रश्न-: शुरुआत में आपको कोई समस्या भी आई होगी?
जवाब- पहले औरतें या फिर कोई भी मिडिया समाचार पत्र इस विषय पर बात करने या इसके प्रचार - प्रसार में भी आना- कानी करते थे। लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म "द पैड मैन के आने के बाद बहुत हद तक उनकी इस समस्या का समाधान मिल गया।
प्रश्न: आपके प्रोडक्ट में खास बात क्या है?
जवाब: मार्केट में जो पैड उपलब्ध होते हैं उनमें प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है, जो महिलाओं के सेहत के साथ- साथ पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है। जबकि मैंने फैक्ट्री में बनने वाले पैड को प्लास्टिक फ्री बनाने की कोशिश की जो आसानी से मिट्टी में गल जाए।
प्रश्न-: आप अपने आखिरी संदेश में देश की महिलाओं युवतियों एवं आज के युवा पीढ़ी से क्या कहना चाहती हैं?
जवाब- जिस प्रकार पौधों में फूल लगते हैं, और फिर फल आते हैं ठीक उसी तरह इस सृष्टि के सृजन के लिए ईश्वर ने नारी को मासिक धर्म का चक्र दे जननी होने का वरदान दिया है। इसके लिए हमें अपने माँ, बहन बेटियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सोचते हुए उन्हें जागरुक कर सेनेटरी पैड्स के फायदे समझाना चाहिए और एक खुशहाल जीवन देना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में बेहतरीन संचालन कर रहे यू.के.से किशोर जैन ने अपने अतिथि को धन्यवाद दिया। इस नेक व सराहनीय कार्य के लिए दिव्यालय की संस्थापक व कार्यक्रम आयोजक व्यंजना आनंद 'मिथ्या' और अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक मंजिरी निधि 'गुल'जी को कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद दिया तथा बताया कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण Vyanjana Anand Kavya Dhara यूट्युब चैनल पर लाइव हर बुधवार शाम सात बजे हम देख सकते हैं या उसकी रेकॉर्ड वीडियो को बाद में देखा जा सकता है।