सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता व बिहार-झारखण्ड के प्रदेश प्रभारी शैलेश कुमार गिरी ने माँझी प्रखंड के ताजपुर निवासी बिनय कुमार भारतीय को यूनियन का सारण प्रमंडलीय संयोजक मनोनीत किया है। यूनियन द्वारा जारी मनोनयन पत्र में श्री गिरी ने श्री भारतीय द्वारा किसानों के प्रति अनवरत आत्मीयता बनाये रखने तथा उनके सुख दुख में सतत भागीदारी तथा कुशल नेतृत्व को लेकर आभार प्रकट किया है।
श्री भारतीय के मनोनयन पर अनेक लोगों ने बधाई व नई पारी की शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना देने वालों में राजद नेता व पूर्व एमएलसी प्रत्यासी सुधांशु रंजन, मुरारी सिंह, पत्रकार बीरेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, सोहैल अहमद, हेमंत कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, के के सिंह सेंगर, संजय पाण्डेय, सुनील तिवारी, उमेश कुमार सिंह, हरेंद्र शर्मा, बिजेन्द्र कुमार तिवारी, शशि सिंह, धनंजय गुप्ता, चंदन यादव, राजू तिवारी, रविन्द्र ठाकुर, कवि अजय सिंह अजनवी, डॉ विवेकानंद तिवारी आदि सहित सैकड़ों लोग शामिल है।