अनियंत्रित अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी छपरा मुख्य मार्ग पर आज शुक्रवार की शाम धनी छपरा गांव के समीप अनियंत्रित अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को माँझी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया। वे दोनों युवक किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। घायलों में माँझी नगर पंचायत क्षेत्र के मियाँ पट्टी गांव निवासी अली राजा का पुत्र सद्दाम मियाँ तथा सिपाही राम का पुत्र जीतन राम शामिल हैं।