भारतीय जनता पार्टी सारण मोर्चा की जिलाध्यक्षा पूजा शर्मा बिहार सम्मान से अलंकृत!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: समाज सेविका वह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा श्रीमती पूजा शर्मा को समाजसेवा के क्षेत्र में राजधानी पटना में आयोजित समारोह में राज्यस्तरीय सम्मान से अलंकृत किया गया है। बिहार शिक्षा तथा सांस्कृतिक विकास परिषद द्वारा पटना के छज्जू बाग स्थित सभागार में विधानसभा में मुख्य विरोधी दल भाजपा की मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा के हाथ हो पूजा शर्मा को प्रतिष्ठित बिहार सम्मान प्रदान किए जाने से स्थानीय नागरिकों में हर्ष व्याप्त है। विदित हो कि पूजा शर्मा भारतीय जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ की नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षा हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चर्चित शिक्षाविद प्रचार एस के मिश्रा तथा वरिष्ठ पत्रकार और रंगकर्मी विश्व मोहन चौधरी संत उपस्थित थे। सम्मान मिलने पर भारतीय जनता पार्टी सारण के जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में प्रसंता व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनु सिंह, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार शाह, महामंत्री शत्रुघन भक्त, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष बंशीधर तिवारी, शिव नारायण सिंह, राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह, महाराजगंज के माननीय सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा बबलू बाबा प्रमुख हैं। इस अवसर पर भोजपुरी लोकगीत भी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।