नई शिक्षक नियमावली का विरोध जारी!
आज धरना प्रदर्शन के साथ सौंपा गया ज्ञापन!
गोपालगंज (बिहार): गोपालगंज सदर प्रखंड मुख्यालय पर शिक्षकों का देखने को मिला आक्रोश। शिक्षक नियमावली 2023 का बिहार के शिक्षा मंत्री के द्वारा घोषित किए जाने के पश्चात पूरे बिहार में शिक्षक नियमावली का विरोध जारी है। वहीं पूरे बिहार के शिक्षक संघों ने एकजुटता क परिचय देते हुए शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन कर बिगुल बजा दिया है। संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में आज पूरे बिहार के सभी जिलों के प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
वहीं आज गोपालगंज जिले के सदर प्रखंड मुख्यालय पर भी गोपालगंज प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया तथा शिक्षक नियमावली 2023 को पुराने शिक्षकों के विरुद्ध बताया गया। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा शिक्षक मंत्री के विरुद्ध नारे भी लगाए गए। धरना प्रदर्शन में विभिन्न संघटनो के शिक्षक नेता भी सम्मिलित। बताया गया कि जब तक शिक्षक नियमावली में संशोधन नहीं किया जाता अथवा वापस नहीं लिया जाता तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन के पश्चात शिक्षक नेताओं ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया।
इस कार्यक्रम में छोटेलाल प्रसाद गुप्ता, रामबाबू लाल, दीप नारायण गुप्ता, अभय कुमार राय, नीलमणि शाही, प्रकाश नारायण व अंजनी श्रीवास्तव सैकड़ों शिक्षक नेता मौजूद रहे।