अम्बेडकर जयंती समारोह में बोले मुख्यमंत्री जीतनराम माँझी-
बिहार में शिक्षा की दयनीय स्थिति!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: एकमा नगर पंचायत के कीड़ा मैदान में अम्बेडकरवादी स्वागत समिति के तत्वावधान में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व विशिष्ट अतिथि सारण स्नातक के विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव रहे। समारोह की अध्यक्षता रघुवीर यादव ने किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा भीमराव अम्बेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने अपने भाषण के क्रम में कहा कि सरकार कानून बना देती है कि सभी लोगों को एक समान शिक्षा मिले। परंतु इस पर अमल नही हो पाना दुख का विषय है। अगले चुनाव में सोच समझ कर मतदान करने की जरूरत है। रामायण में बहुत ही अच्छी अच्छी बातें हैं, जो अमल करने योग्य है। हमे बुरे चीजों का त्याग करना चाहिए।
वहीं कार्यक्रम में एमएलसी डॉ वीरेंद्र यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अपने भाषण के क्रम में शिक्षा को लचर व्यवस्था करार दिया।एकमा नगर पंचायत की अध्यक्षा श्वेता देवी ने अपने भाषण के क्रम में कहा कि देश के संविधान निर्माता भीम राव ने कहा है कि सभी लोगों को समान शिक्षा मिलना चाहिए। इस पर हमसभी को अमल करना चाहिए।
इस दौरान शिक्षक नेता हवलदार माँझी व रविन्द्र ठाकुर के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को भीमराव अंबेडकर की तैल चित्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं समिति के सदस्यों ने स्वागत गीत व अम्बेडकर गीत गा कर स्वागत किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस प्रशानिक पदाधिकारी के साथ योगेन्द्र शर्मा, सुनरदेव राम, अरुण सिंह, अवधेश यादव, सुनील कुशवाहा, चुनु कुमार, दीपक राज, राजीव कुमार, ऋषि कान्त, शिक्षक कन्हैया जी, शिक्षक जहीर उद्दीन अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, श्री निवास यादव, व छविनाथ माझी
इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।