इंडियन आइडियल टॉप 5 के विजेता शिवम शनिवार को माँझी में!

/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: सोनी इंटरनेशनल चैनल के बहुचर्चित शो इण्डियन आइडल के टॉप 5 के विजेता गायक शिवम सिंह अपने तीन दिवसीय बिहार यात्रा के दौरान शनिवार को माँझी आएंगे। शिवम के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिले के प्रसिद्ध प्रयोगधर्मी गायक उदय नारायण सिंह ने बताया कि शिवम अपनी माता डॉ माधुरी सिंह एवम अपने पिता प्रो अश्विनी कुमार सिंह के साथ 14 अप्रैल को फ्लाइट से पटना पहुंचेंगे तथा शुक्रवार को पटना एवम आरा के सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे। शिवम शनिवार की सुबह अपने गांव ककढीयां (खैरा) तथा ननिहाल बगही (कोपा) पहुँचकर अपने परिजनों से रूबरू होंगे। उसी दिन शाम चार बजे छपरा तथा शाम छह बजे माँझी के बलिया मोड़ पर आयोजित सम्मान समारोह एवम शाम सात बजे सिताबदियारा में आयोजित अखिल भारतीय भोजपुरी संगीत कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रविवार को शिवम एकमा सिवान में आयोजित सम्मान समारोह एवम गोपालगंज में आयोजित थावे महोत्सव में शामिल होंगे। सोमवार की फ्लाइट से शिवम वापस बडोदरा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।