"दिव्यालय एक व्यक्तित्व परिचय" में हुआ अभिषेक कुमार का साक्षात्कार!
होस्ट: किशोर जैन"
रिपोर्ट: सुनीता सिंह सरोवर
धर्म कर्म ज्ञान का मान कीजिये।
परहित सेवा दान नित ध्यान कीजिये।।
बेतिया (बिहार) आज महिला दिवस है और आप सभी नारी शक्ति को मेरा नमन। दोस्तों आज होली भी है। जब भी होली का त्यौहार आता है फिजाओं में अबीर और ग़ुलाल के साथ प्रेम का, दोस्ती का और मस्ती का रंग घुल ही जाता है। जब सारे रंग खिलते है और सारे गले मिलते हैँ तो सुरूर अपने चरम पर होता है। आज दिव्यालय स्नेह के रंग से भरी पिचकारी लेकर आया है। कितनी खूबसूरत बात है कि इन रंगों कि न कोई जात है ना बोली और ना ही धर्म। ये सभी को अपने से सराबोर कर देते हैं। आप सभी को हैप्पी होली। आज के इस रंगीन शाम में हम व्यक्तित्व परिचय कराने जा रहे हैं साहित्यकार एवं पर्यावरण प्रेमी आदरणीय डॉ. अभिषेक कुमार जी से।
अभिषेक कुमार ग्राम पोस्ट जय हिंद तेंदुआ, थाना - माली, जिला - औरंगाबाद बिहार के होनहार युवा, आज देश - विदेश में एक उदाहरण प्रस्तुत कर समाज कल्याण व साहित्य के क्षेत्र में नित नये आयाम गढ़ रहे हैं। आपकी प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें हैं, अंग प्रत्यंग की रात्रि कालिन सभा, पथरीले रास्ते, कीट पतंगों के मौलिक अधिकार, सप्तकृति प्रेमाग्रह सप्तरंग संग्रह, ऋतुराज बसंत निबंध, Theory of Old Age, (किसी वस्तु के पुराना होने का सिद्धांत) अयोध्या के श्रीराम, और सबसे चर्चित 27 भाषाओं में अनुवादित आधुनिक भारत के निर्माण में सदगुरु कबीर का योगदान। जिसने हाल ही में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इतना ही नहीं आप भारत सरकार के महिला सशक्तिकरण कार्य "राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन" में उत्तर प्रदेश सरकार अंतर्गत आजमगढ़ जिला के ठेका ब्लॉक में ब्लॉक मिशन प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं और पूरी निष्ठा से समाज के उत्थान में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। आपके इस योगदान के लिए आपको अनेकों सम्मान से सम्मानित भी किया गया है और सिद्धहस्त महापुरुषों का आशीर्वाद भी मिला है। आज के इस युग में और पल - पल बदलते परिवेश में समाज को आप जैसे युवाओं की आश्यकता है।
अंत में बेहतरीन संचालन कर रहे यू.के. से किशोर जैन जी ने अपने अतिथि को धन्यवाद दिया। इस नेक व सराहनीय कार्य के लिए दिव्यालय की संस्थापक व कार्यक्रम आयोजक व्यंजना आनंद 'मिथ्या', और अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक मंजिरी निधि 'गुल'जी को कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद दिया तथा बताया कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण Vyanjana Anand Kavya Dhara यूट्युब चैनल पर लाइव हर बुधवार शाम सात बजे हम देख सकते हैं या उसकी रेकॉर्ड वीडियो को बाद में देखा जा सकता है। पूरे दिव्यालय परिवार की तरफ से उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप के हौसलें को कोटि- कोटि नमन है।