नागपुर की डॉ कविता परिहार अंतरराष्ट्रीय नारी गौरव सम्मान से हुई सम्मानित!
===========
नागपुर (महाराष्ट्र): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर शांति फाउंडेशन गोंडा द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं अंतर्राष्ट्रीय नारी गौरव सम्मान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के गेस्ट आफ ऑनर डॉ विजय कुमार साह पद्म श्री महाराष्ट्र ने सभी महिलाओं को उनके योगदान एवं इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि आप सभी का राष्ट्र निर्माण में अमूल योगदान है। विशिष्ट अतिथि डॉ आरती नागायच न्यूरोसाइंटिस्ट यूएसए ने महिलाओं को सृष्टि का सृजन हार बताया। फिलिस्तीन से लॉरेंट मोरिस मीना शामीयाह ने सभी महिलाओं को अपने वक्तव्य से प्रेरित किया। रीता जोशी और टीचर सऊदी अरब ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। श्रीमती ऋतु भारती जिला ग्राम विकास अधिकारी वजीरगंज गोंडा ने बताया कि शासन से लेकर घर तक चलाने में महिलाएं किसी से पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपना झंडा गड़ा है। स्वागत श्रीमती वंदना पटेल, संचालन सुमन कुशवाहा कौशांबी एवं ज्योति चौहान गोंडा द्वारा किया गया।
झांसी उत्तर प्रदेश से बलजीत से कनौजिया सह संयोजक रितिका गुप्ता, आशा किरण, महिला कल्याण सेवा समिति कानपुर शोध संस्थान भारत आयोजक पिंकी देवी, अध्यक्ष साइंस फाउंडेशन गोंडा, डॉ राजेश शर्मा शिक्षक संघ गोंडा, शिवप्रसाद आनंद शांति फाउंडेशन, गया प्रसाद आनंद सचिव फाउंडेशन, रमेश आनंद कोषाध्यक्ष शांति फाउन्डेशन व मीडिया प्रभारी संजय कुमार के द्वारा 251 महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित करते हुए बधाई दी गयी। महाराष्ट्र से डॉक्टर कविता परिहार का चयन किया गया तथा उनके कार्यों का आकलन करते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। अंत में डॉ कविता परिहार ने शांति फाउन्डेशन गोंडा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।