छिपियों की ढाणी में दीपोत्सव कर मनाया नववर्ष!
/// जगत दर्शन न्यूज़
झुंझुनू (राजस्थान) संवाददाता सुरेश सैनी: हिंदू नव वर्ष के पावन पर्व पर रानी सती के पीछे छिपियो की ढाणी स्थित नामदेव मंदिर चौक मैं 11 सो दीपक जलाकर उत्सव के रूप में नव वर्ष को मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष के उपलक्ष पर बुधवार को सायंकाल मोहल्ले वासियों द्वारा नामदेव मंदिर चौक में शुभ रंगोली बनाकर 1100 दीप प्रज्वलित कर हिंदू नव वर्ष को मनाया गया। भारत माता की जय वंदे मातरम के जयघोष किए गए। इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा, कांग्रेस जिला प्रवक्ता मुरारी सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू, भाजपा नेता बबलू चौधरी, वरिष्ठ पार्षद बुधराम सैनी, पार्षद विजय कुमार सैनी, भाजपा नगर महामंत्री दिलीप सैनी, द्वारका प्रसाद सैनी, ख्यालीराम कुमावत, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी, मंडल उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी, अजय सैनी, विकास शर्मा, करण सैनी, दिनेश वर्मा, सुनील सैनी प्रधान, किशन सैनी, सचिन अग्रवाल, अनिल सैनी, विक्रम सैनी, महावीर सैनी, विनोद हिसारिया, मदन स्वामी, विनोद स्वामी, महेश बसावतिया, राम नारायण सैनी, सुनील सैनी, प्रवीण सैनी, मोहित गुप्ता, राजू वर्मा, मोंटी सैनी, जितेंद्र सैनी, मनोहर लाल सैनी, गोविंद सैनी,अमित शर्मा, महेंद्र सिंगोदिया, मनोज सैनी, छाजू राम सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।