बिहार दिवस पर सरकारी स्कूलों में गूंज उठी बच्चों की किलकारी!
सिवान (बिहार): बिहार के मुख्यमंत्री के आदेशानुसार बिहार दिवस पर सिसवन प्रखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों की गूंजी किलकारी। सर्वप्रथम सिसवन प्रखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों ने हाथों में तख्तियां ले निकली प्रभात फेरी। निकली प्रभात फेरी में बच्चों और शिक्षकों ने बिहार दिवस, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण, दहेज प्रथा इत्यादि पर नारे लगाते दिखे। तदोपरांत पुनः विद्यालय में भाषण और चित्रकला प्रतियोगता में भाग लिया। वहीं शाम के समय शिक्षकों ने विद्यालय को मोमबत्ती से ऐसे सजाया जैसे दीवाली के दिन महल जगमगा गये हों।