जन सुराज पदयात्रा का सारण जिले में 12 मार्च को होगा भव्य आगमन!
सारण (बिहार): 2 अक्तूबर 2022 को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुई प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा कल 12 मार्च 2023 को सारण जिले में प्रवेश कर रही है। 161 दिनों में 5 जिलों से गुजरते हुए 1800 किमी से अधिक का सफर तय कर जन सुराज पदयात्रा सारण जिले के अलग-अलग प्रखंडों और गांवों में जाएगी और जिले में लगभग 20 से 25 दिन रुकेगी।
बतातें चले कि प्रशांत किशोर अबतक पश्चिम चंपारण, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सिवान में पदयात्रा कर चुके हैं। पदयात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया और समाज की मदद से सभी सही लोगों को एक मंच पर लाकर एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने के लिए आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को धरातल पर जाकर समझने का प्रयास किया और कहा कि पदयात्रा के बाद पंचायत आधारित विकास का ब्लूप्रिंट जारी करेंगे।
सारण में कार्यक्रम:
स्थान - जे के पब्लिक स्कूल मैदान, ग्राम पंचायत - डंडसपुर, प्रखंड - लहलादपुर
दिनांक - 12 मार्च 2023
समय - दोपहर 3:30 बजे