माँझी प्रखंड परिसर अंतर्गत एफसीआई गोदाम की हालत बद से बदतर!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड परिसर अंतर्गत एफसीआई गोदाम की हालत बद से बदतर हो गई है। यह गोदाम जब से बना है तब से गोदाम की हालत यह है कि गोदाम का चबूतरा ऊखड़ गया। खिड़की में लगे शीशे बच्चों ने खेल-खेल में फोड़ डाले। लोग इसके बरामदे पर मवेशी का बसेरा बना हुआ है हैं स्थानीय जनप्रतिनिधि बताते हैं कि कई बार बैठक कर उसे दुरूस्त करने की मांग की गई। प्रखंड के डीलरो को एफसीआई गोदाम की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण राशन का उठाव में अनहोनी का डर बना रहता है। वही सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष भरत सिंह का कहना है कि प्रखंड मुख्यालय परिसर में गोदाम की ऐसी स्थिति पदाधिकारियों के ध्यान में जरूर होगा। अगर उनके ध्यान में नही होगा तो इस ओर आकृष्ट कराया जाएगा। साथ ही जिला के बड़े अधिकारी से लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को ध्यान देना चाहिए।