सारण: कर्णी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरु सिंह पहुंचे मुबारकपुर!
कहा-अपराधी को पकड़ जल्द से जल्द सजा मिले!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार): जिले के माँझी के मुबारकपुर पहुँचे आज रविवार को कर्णी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ बिरु सिंह ने परिजनों से मिल आरोप लगाया है कि मुखियापति तथा स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से तीन युवकों की बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई जिसमें दो युवकों की मौत हो गई तथा एक युवक अभी भी इलाजरत है। सारण जिला प्रशासन की अनुमति से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मुबारकपुर स्थित मृतक अमितेष कुमार सिंह तथा राहुल कुमार सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली।
वहीं मृतक अमितेष के पिता जय प्रकाश नारायण सिंह तथा राहुल कुमार सिंह के पिता संजय कुमार सिंह ने घटना की बर्बरता को बयां किया। नेताओं ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में लड़कों की बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई जिसमे उनकी संलिप्तता दर्शाती हैं। इलाज के दौरान मौत होने पर अस्पताल में एम्बुलेंस तक उपलब्ध नही कराया गया। शव को निजी वाहन पर लादकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाना पड़ा। यही नही प्राथमिकी दर्ज कराने गए परिजनों के लिखित आवेदन में से एक पुलिस पदाधिकारी द्वारा मुखिया आरती देवी का नाम हटवा दिया गया।
वही इस घटना की निंदा करते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिसने भी इस तरह का मानवीय घटना किया है। यह घोर अपराध है। ऐसे दोषियों को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाये। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की पहली घटना सामने आई है। ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों की मनसा समाज में दहसत फैलाने की थी। इसी से इस तरह का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर छोड़ा गया। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा की घटना के दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अगर प्रशासन चाहे तो अपराधियों को पाताल से ढूंढ निकालेगी। वही प्रशासन से तीस दिनों के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द प्रशासन से न्याय मिलने की उम्मीद भी जताई। साथ ही गांव के लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की और पुलिस प्रशासन के जांच में सयोग करने की भी अपील की। इस मौके पर ग्रामीण व परिजन मौजूद रहे।