वसुंधरा राजे समर्थक मंच के पदाधिकारियों ने देलसर बाबा श्याम का लिया आशीर्वाद
झुंझुनू (राजस्थान) संवाददाता सुरेश सैनी: रविवार को वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश प्रमुख महामंत्री महेश बसावतिया ने वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज जी के निर्देशानुसार झुंझुनूं जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा व वसुंधरा राजे समर्थक मंच के युवा मोर्चा के राहुल शर्मा व महेश शर्मा ने आज 125 वर्ष प्राचीन श्याम मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लिया। महेश बसावतिया ने बताया कि बाबा के दरबार में माथा टेकते हुए प्रदेश की जनता के सुख समृद्धि की कामना कि लेकिन इसके साथ ही उन्होंने बाबा से मन्नत मांगते हुए प्रदेश की जनता में खुशहाली तभी आयेगी जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जिसको प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री देखना चाहती है, इसी के साथ उनका प्रदेश प्रमुख बनने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने जन मंगल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष ठाकुर आंनद सिंह शेखावत से मिलकर उन्हें भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
ठाकुर आंनद सिंह शेखावत ने राजनीतिक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थान में जनता इन चुनावों को लेकर बदलाव के मूड में है। राज्य मे विकास की गति तभी मिल सकती है जब राज्य में डबल इंजन सरकार बने। डबल इंजन सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व को मुख्यमंत्री के चेहरे को घोषित कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री के चेहरे को राज्य की जनता असमंजस में है। देलसर बाबा श्याम के मंदिर के मंहत रोशन दास जी महाराज ने उनको मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद दिया।