पूर्व मुखिया उपेन्द्र सिंह ने अखण्ड अष्टयाम के समापन पर किया सैकड़ो लोगों को सम्मानित!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: प्रखंड के गोबरही पंचायत के साधपुर शिव मंदिर परिसर में पंचायत के पूर्व मुखिया उपेन्द्र सिंह के सौजन्य से 48 घंटे का अखण्ड अष्टयाम सोमवार को सम्पन्न हो गया। पण्डित आचार्य गणेश उपाध्याय की मौजूदगी में मन्त्रोच्चार के साथ अखण्ड अष्टयाम का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व मुखिया उपेन्द्र सिंह ने बताया की समाज एवं जनमानस के कल्याण के लिए उक्त अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया द्वारा सैकड़ों गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। स्थानीय प्रसिद्ध गायक कलाकार अमरेश सिंह की मंडली द्वारा आकर्षक शिव विवाह की प्रस्तुति की गई।
मौके पर प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष भरत सिंह, दीना यादव, सुनील सिंह, दिलीप सिंह तथा राम नारायण सिंह आदि सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।